आजमगढ़

बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर हमला

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़ित बालिका के पिता का आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2018, 1:38 PM IST
Rape
दुष्कर्म

आजमगढ़. कप्तानगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर सोई 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा पीड़ित बालिका के परिजनों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने घटना की तेरहवें दिन आरोपित किए गए तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़ित बालिका के पिता का आरोप है कि बीते सात मई की रात उसकी दस वर्षीय पुत्री घर के बरामदे में सोई थी। उसी रात करीब 11 बजे बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बचाने पर उसके परिजन जब विरोध जताने विपक्षी के घर पहुंचे तो उन्हें मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया गया। इस मामले में पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में रविवार को क्षेत्र के नेवादा ग्राम निवासी जीता यादव व उनके दामाद विजय यादव तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी जयप्रकाश यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट