आजमगढ़

रेलवे फाटक से बाइक टकराई, युवक की मौत

दुर्घटना के समय बुआ के यहां से लौट रहा था घर, रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल के पास हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 9:37 AM IST
Road Accident
सड़क दुर्घटना

आजमगढ़. रानी की सराय थाना क्षेत्र के रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर स्थित सेठवल गांव के रेलवे फाटक में
बुधवार की रात को बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम युवक ने पीएम मोदी के योजना को लगाया पंख, अपने खर्चे पर बनवा डाले 400 टॉयलेट

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भिटीया गांव निवासी 29 वर्षीय सुरेंद्र बनवासी पुत्र सुभाष बनवासी रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश रहता था। वह विदेश से एक पखवारा पूर्व घर आया था। परिजनों का कहना है कि वह बुधवार को मऊ जिला में स्थित अपने ससुराल गया था। ससुराल में कुछ घंटे रहने के बाद वह अहरौला थाना क्षेत्र के भरई गांव में अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया था। बुधवार की रात को लगभग 12 बजे बुआ के यहां से बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहा था। वह सेठवल गांव के रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा था। उसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज गति से हुई की वह बाइक से छटक कर दूर जा गिर पड़ा। युवक को घायल देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भेजवाने का प्रबंध कर रही थी कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर
परिजन के साथ रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत सुरेंद्र के एक पुत्र है। उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में ही रहती है। रानी की सराय क्षेत्र के अनौरा
गांव में उसके फूफा का भी घर है।

यह भी पढ़ें-

By-Ranvijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट