आजमगढ़

दुल्हन लेकर घर लौटा, औरतें गा रही थीं मांगलिक गीत, दूल्हे ने लगा ली फांसी

प्रयागराज में चंद घंटे बाद ही दूल्हे ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

2 min read
Feb 01, 2023
प्रतीकात्मक फोटो

शादी के बाद बारात घर लौटी। परिवार के लोग जरूरी रश्म पूरी करने में जुट गए। घर में मंगलगीत गाया जा रहा था। तभी दूल्हा अपने दूसरे मकान पर चला गया। कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


बलापुर की है घटना
करमा क्षेत्र के बलापुर निवासी रामराज साहू के बीस वर्षीय बेटे नागेश की सोमवार को शादी थी। शादी घूरपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी हुई। मंगलवार को बाराती दुल्हन लेकर घर पहुंचे। घर में खुशी का माहौल था। महिलाएं मांगलिक कार्यक्रम में जुटी थी।


दूसरे मकान में दूल्हे ने लगाई फांसी
मांगलिक कार्यक्रम के बीच ही दूल्हा नागेश किसी काम का बहाना कर अपने छीतूपुर के पास बने मकान पर चला गया। लोगों को लगा कि वह किसी काम से गया होगा। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि नागेश ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंः


चिकित्सक ने घोषित किया मृत
नागेश के फांसी लगाने की सूचना पर परिवार और रिश्तेदार के लोग भागकर मकान पर पहुंचे। उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद लोग नागेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।

यह भी पढ़ेंः


किराने की दुकान करता था नागेश
नागेश के पिता रामराज साहू ने बताया कि मृतक छीतूपुर अपने मकान में किराने की दुकान करता था। वह काफी सीधा लड़का था। शादी से सभी खुश थे। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ से परे है। वहीं करमा चौकी प्रभारी का कहना है कि उन्हें अब तक घटना की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ेंः


शादी के चंद घंटे बाद सुहाग उजड़ने से विछिप्त जैसी हुई दुल्हन
शादी के चंद घंटे बाद ही पति से आत्महत्या करने से दुल्हन की हालत पागलों जैसी हो गई है। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दुल्हन के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोई यह नहीं समझ पा रहा कि नागेश ने आत्महत्या क्यों की।

Published on:
01 Feb 2023 02:43 pm
Also Read
View All