बड़वानी

एक झगड़े से परिवार तबाह, पति-पत्नी की मौत, बच्चा हुआ अनाथ

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी में पति-पत्नी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। चार साल का बच्चा अनाथ हो गया।

less than 1 minute read
Jan 26, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी कुएं में कूद गई। उसे बचाने के लिए पति भी कूद गया। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।

पूरा मामला आशा ग्राम रोड का बताया जा रहा है। यहां पर लक्ष्मण और सारिका रहते थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इनका एक चार का बेटा भी है। दोनों कुष्ठ रोग से पीड़ित थे।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव बरामद कर लिया है। लक्ष्मण के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जो कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। माता-पिता की मौत के बाद बच्चा अनाथ हो गया है।

Updated on:
26 Jan 2025 05:49 pm
Published on:
26 Jan 2025 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर