बागपत

बागपत से रालोद के युवराज जयंत व भाजपा के सत्यपाल समेत 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

दिग्गजों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी किया नामांकन

3 min read
Mar 25, 2019
बागपत से रालोद के युवराज जयंत व भाजपा के सत्यपाल समेत 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

बागपत. नामांकन जमा करने के अंतिम दिन दिग्गजों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रालोद के जयंत चैधरी के साथ ही भाजपा के डा. सत्यपाल सिंह, सहित छोटे दल और निर्दलीय 11 प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। सुबह ग्यारह बजते ही प्रत्याशी कलक्ट्रेट में पहुंचना शुरू हो गए थे, क्योंकि सभी अपने शुभ मुर्हत पर नामांकन करना चाहते थे। चार बजे तक भी नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों का वहां जमावड़ा लगा रहा। सोमवार को सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। लोकसभा सीट के लिए एक नामांकन पत्र पहले ही जमा हो चुका है। कलक्ट्रेट गेट से लेकर परिसर स्थल तक पुलिस फोर्स तैनात रही और किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं जाने दिया। एडीएम, एएसपी और सीओ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। वहीं, कलक्ट्रेट के बाद प्रत्याशी के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और उनकी तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

सोमवार को नामांकन करने का अंतिम दिन था। नामांकन का समय शुरु होने के साथ ही प्रत्याशियों ने वहां पहुंचना शुरू कर दिया था और सभी समय से अपना नामांकन-पत्र दाखिल करने के साथ ही अपने प्रचार में जुटना चाहते थे। लोकसभा सीट के लिए सभी प्रमुख उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करने पहुंचे और नामांकन कर चुनावी रणभूमि में शंखनाद कर दिया है। यहां सबसे अधिक सोमवार को ग्यारह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। सबसे पहले रालोद प्रत्याशी जयंत चैधरी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे, क्योंकि उन्होंने मुर्हत निकलवा रखा था। उसके बाद एक-एक करके प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यपाल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद तो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने के लिए लाइन ही लग गयी और वहां पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र जमा किया। अंतिम दिन ग्यारह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं, जिसमें छोटे दल व निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे। सुबह ग्यारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करने के लिए लाइन में लगे रहे। कलक्ट्रेट के गेट से लेकर नामांकन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त थी। वहां, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी रणविजय सिंह, सीओ दीलिप सिंह आने जाने वालों पर पूरी तरह से नजर रखे हुए थे। वहां सुबह से प्रत्याशी पहुंचना शुरू हो गए थे और शाम चार बजे तक नामांकन पत्र भरे गए, क्योंकि अधिक प्रत्याशी के पहुंचने से थोड़ा समय ज्यादा लगा। वह किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं जाने दे रहे थे और सभी पुलिसकर्मी भी सख्ती के साथ ड्यूटी कर रहे थे।

इन्होंने किया नामांकन पत्र जमा
भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यपाल सिंह ने चार सेट, रालोद प्रत्याशी जयंत चैधरी के अलावा सबसे अच्छी पार्टी सलीम अहमद, निर्दलीय सुभाष निर्दलीय रामकुमार, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी उत्तर कुमार जिंदल, निर्दलीय रूबी कश्यप, खुसरो सेना पार्टी जाफर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चैधरी मोहकम, नेशनल लोकदल पार्टी इस्तेआर, अखिल भारतीय लोकदल मनोज कुमार, भारतीय नौजवान इंकलाब दल के प्रवीण कुमार आदि शामिल है।

प्रत्याशी अंदर, समर्थकों का बाहर जमावड़ा
बागपत। कलक्ट्रेट में प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे तो उनके समर्थक भी उनके साथ पीछे-पीछे पहुंच गए। समर्थकों का कलक्ट्रेट के बाहर जमावड़ा लगा रहा, जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

पूर्व विधायक व समर्थकों से नोकझोंक
कलक्ट्रेट में रालोद प्रत्याशी के साथ नामांकन जमा कराने के लिए आ रहे पूर्व विधायक गुलाम मौहम्मद को पुलिस ने बाहर रोक दिया। जिससे वह आक्रोशित हो गए और उनकी व पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में उन्हें अंदर प्रत्याशी जयंत चैधरी के साथ जाने दिया।

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस फोर्स तैनात
बागपत। कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन था और अंतिम दिन ही सभी प्रत्याशी नामांकन जमा करने के लिए आने थे। इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया था, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो सकें।

हेल्मेट बेचने वाले को भगाया
कलक्ट्रेट के बाहर बने पार्क के पास एक व्यक्ति रोजाना की तरह सोमवार को भी हेल्मेट बेच रहा था। वहां पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने उसको भगा दिया, जिससे उसको काफी दिक्कत उठानी पड़ी।

आम आदमी को भी चेकिंग के बाद जाने दिया
कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। दूसरे गेट से ही फरियादियों व अन्य व्यक्तियों को जाने दिया जा रहा था। वहां भी पुलिसकर्मी तैनात थे और उनको चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

Published on:
25 Mar 2019 07:45 pm
Also Read
View All