बागपत

Video: पुलिस को शिकायत देने जा रही 2 सौतन महिलाओं में थाने के बाहर जमकर हुई मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

  Highlights घर से निकालने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत देने आई थी दोनों महिला थाने में जाने से पहले ही दोनों में शुरू हो गई थी मारपीट लोगों ने वीडियो बनाया अब हुआ वायरल
2 min read
Nov 28, 2019
marpet.jpg

बागपत। जिले की बड़ौत कोतवाली के बाहर सोमवार को एक ही शख्स की दो पत्नियों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसबीच बीच बचाव कर रही तीसरी महिला भी मारपीट में शामिल हो गई। थाने के बाहर महिलाओं की ऐसी मारपीट देख पब्लिक ने इसकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। उधर पुलिस ने दोनों महिलाओं को वहां से भगाया।

दरअसल मामला बडौत कोतवाली नगर की एक कालोनी की रहने वाली दो महिलाओं का है। दो महिला एक ही व्यक्ति की पत्नी है और एक साथ ही घर में रहती है। दोनों अपने पति पर अधिकार जमाती है। सोमवार को दोनों में इसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को घर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। जिसको लेकर एक महिला कोतवाली पहुंच गई। वही दूसरी महिला भी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन दोनो का सामना कोतवाली के बाहर ही हो गया।

कोतवाली के बाहर ही शुरू हो गई मारपीट

सामना होते ही दोनों ने एक दूसरे पर पहले तो अपने शब्दों का प्रहार किया और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लोग नजारा देखते रहे और दोनों महिलाएं एक दूसरे पर प्रहार करती रही। उधर एक महिला को दोनों को पहले तो छुड़ाने का प्रयास करने लगी। इसके बाद उसने भी मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक चले इस ड्रामे की मौके पर खडे लोग वीडियो बनाने लगे। जो अब वायरल हो चली है। वही कोतवाली प्रभारी आर के सिंह का कहना है कि दोनों महिलाएं एक साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। जिसको लेकर आये दिन झगड़ती रहती है। किसी ने उनको शिकायती पत्र नहीं सौंपा है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।

Published on:
28 Nov 2019 07:45 pm
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा