बागपत

Baghpat: 50 दलित परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, बोले- हमें बनाया जा रहा है निशाना

Highlights: -पीड़ितों के अनुसार गांव में दलितों के करीब 50 परिवार हैं -वह अलग रहते हैं और उन्हें किसी से कोई वास्ता नहीं है -आरोप है कि दूसरी जाति के असामाजिक तत्व दलित समाज के लोंगों को निशाना बना रहे हैं
less than 1 minute read
Jan 04, 2020
bp.jpg

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदपुर उफँ आनंदपुर के दलित समाज के लोगों ने एक दूसरी जाति के असामाजिक तत्वों पर उनकी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को कोतवाली पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध मे तहरीर भी दी है।

पीड़ितों के अनुसार गांव में दलितों के करीब 50 परिवार हैं। वह अलग रहते हैं और उन्हें किसी से कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि फिर भी दूसरी जाति के असामाजिक तत्व दलित समाज के लोंगों को निशाना बना रहे हैं और उनकी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार की रात दंबगों ने उनके बिटोड़ों में आग लगा दी। आग लगने का पता चलने पर उन लोगों ने मौके पर जाकर आग बुझाई।

आरोप है कि केवल दलितों के ही बिटौड़ों को निशाना बनाया गया है। अन्य जातियों के बिटौड़ों में आग नहीं लगाई गई। इसके बाद शुक्रवार की रात गली में खड़ी दलित की बुग्गी में आग लगा दी। जिससे बुग्गी जल गई। आग लगने का पता चलने पर लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाई। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को दलित समाज के लोगों ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई न होने गांव से पलायन की चेतावनी दी। उन्होंने दलित समाज के लोगों ने कोतवाली में अज्ञात में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस प्रकरण में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
04 Jan 2020 07:42 pm
Published on:
04 Jan 2020 07:41 pm
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा