बागपत

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, कुछ मिनटों बाद ही ऐसे पहुंच गया जेल

Highlights पेशी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार पुलिस ने आरोपी को कुछ मिनटों बाद ही कर लिया गिरफ्तार अपहरण और रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था शख्स
2 min read
Oct 29, 2019
Feature image

बागपत। पुलिस अभिरक्षा से कैदी भागने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला सोमवार को सामने आया। जहां अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया। कैदी के भागते ही पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी के भागने का पता लगते ही दौड़ लगा दी। काफी दूर तक भागकर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि गत अगस्त माह में बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने इस मामले में गांव के ही राहुल पुत्र रामपाल निवासी पाली के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने गत 23 अक्तूबर को बरामद कर लिया और आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी के अगले दिन कोर्ट में बयान दर्ज कराये गये। जहां उसने परिजनों के पक्ष में ब्यान देते हुए आरोपी युवक पर अपहरण करने के बाद रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363 व 376 की रिपोर्ट दर्ज की थी।

जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को हेड कांस्टेबल अमित कुमार होमगार्ड प्रदीप कुमार के साथ उसे कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंचे थे। उनकी अभिरक्षा में शराब तस्कर महेन्द्र भी मौजूद था। जहां उन्हे कचहरी का गेट बंद मिला। बताया गया कि इसी समय कचहरी का गेट खुलवाते समय आरोपी राहुल पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आरोपी को हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने वहां पर मौजूद दो लोगों की मदद से पकड़ लिया। जिसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Published on:
29 Oct 2019 08:29 am