1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारा खाते ही गांव में एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की हुई मौत से मचा हड़कंप, किसान के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Highlights चारा खाते ही पशुओं की मौत के साथ चार की हालत गंभीर भाजपा मंत्री ने किसानों को दिया मदद दिलाने का आश्वासन पशुओं के मौत की मानी जा रही ये वजह

2 min read
Google source verification

शामली

image

Nitin Sharma

Oct 28, 2019

शामली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक गांव के अलग-अलग किसानों के 14 पशुओं की अचानक से मौत हो गई। जबकि 4 पशुओं की हालत के चलते इलाज चल रहा है। पशुओं की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ने मौके पर पहुंचकर पशुओं के पोस्टमार्टम कराकर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। पशुओं की चारे में किसी विषैले पदार्थ के खाये जाने से मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

पटाखे फोड़ने के बीच दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, सड़क पर चले लाठी-डंडे- देखें वीडियो

देर रात पशुओं की बिगड़ी हालत

शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव कादर गढ़ उर्फ निरालसी में गांव के किसान मुकेश व उसके भाई राकेश व गांव के ही पप्पू और अनिल के 14 पशुओं की देर रात्रि अचानक हालत खराब हो गई। जिसके बाद किसानों ने सरकारी पशु चिकित्सक को फोन कर उपचार की मदद मांगी। किसान का आरोप है कि त्योहारों के चलते पशु चिकित्सक ने उन्हें मदद देने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर पशुओं का इलाज कराया गया, लेकिन जब तक किसानों के 14 पशुओं की मौत हो गई। जबकि किसानों के लगभग चार पशु अभी भी गंभीर हालात में है। जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि चारे में विषैले पदार्थ के आ जाने से पशुओं की मौत हुई है।

दिवाली पर बधाई देने के बाद युवक को घर से रेलवे स्टेशन ले गये दोस्त और फिर कर दिया ये कांड- देखें वीडियो

मंत्री ने किसानों को दिलाया भरोसा

मंत्री ने पोस्टमार्टम कराकर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशु की हुई मौत से किसान के घर में हा-हाकार मचा हुआ है। किसान ने बताया कि उसने अपने पशुओं को खेत से धान की पुराल लाकर खिलाई थी। इसके बाद पशुओं की अचानक से हालत खराब हो गई और उनके 14 पशुओं की मौत हो गई। जिससे उनका लाखों का भारी नुकसान हुआ है। मरने वाले पशुओं में गाय, भैंस, बछड़े व भैंसा आदि शामिल है।