3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकित हत्याकांड: एक लाख के इनामी फरार शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश को गुजरात तक दबिशें

ankit murder case एक लाख का इनाम घोषित होने के बाद अंकित हत्याकांड के फरार दोनों शूटरों के खिलाफ सर्च अभियान तेज हो गया है। परिवार वालों ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
2 min read
Google source verification
ankit murder case

ankit murder case हरियाणी सिंगर अंकित बालियान की शामली में बेहरमी से गोली मारकर हत्या कर देने वाले गैंग के शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस टीम गुजरात तक दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

सुराग देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

शामली पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं लेकिन अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इन दोनों के बारे में पुलिस को जानकारी देता है तो वह इनाम का हकदार होगा लेकिन उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों पर इनाम बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब दोनों हत्यारोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

50 हजार के इनामी पहले ही हो चुके हैं ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। मुठभेड़ में ढेर हुए मोहित और सुमित के बाद अब जिस तरह से फरार शूटर सत्यम और आर्यन पर इनाम राशि बढ़ाकर एक लाख की गई है उससे यह आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हो सकती है। फिलहाल पुलिस का यही कहना है कि अलग-अलग राज्यों में दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

बेरहमी से गोलीमाकर कर दी गई थी हत्या

हरियाणी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में बेरहमी से गोली माकर हत्या कर दी गई थी। अंकित बालियान उस समय नाला पटरी स्थित एक जिम से बाहर निकला था। जिम से निकलते ही इस पर चार शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। पहले इस मामले में दो ही शूटर होने की आशंका जताई गई लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो पता चला कि चार शूटर थे। इनमें से दो को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है बाकी दो पर अब एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

गोगी गिरोह ने ली थी जिम्मेदारी

अंकित बालियान की हत्या के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंश विश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान वायरल करके इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने इसी गिरोह के दो सदस्यों की पहचान कर उन्हे मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस की अब तक की कार्रवाई के बाद अब जेल में बंद पप्पू को भी अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पप्पू ने जेल अधिकारियों और प्रदेश के बड़े पुलिस अफसरों को पत्र लिखकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

तेहरवी में उमड़ी भीड़

बुधवार को अंकित बालियान के पैतृक गांव बनती खेड़ा में अंकित की आत्मा की शांति के लिए तेरहवी कार्यक्रम रखा गया था। यहां हवन हुआ और इस कार्यक्रम में श्रद्धाजंलि देने के लिए बड़ी संख्या में युवा और लोग पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अंकित हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। परिवार को लोगों ने फरार दोनों हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग