31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ankit Baliyan Case: CCTV बना अंकित बालियान के कातिलों का काल! फुटेज से पहचान, फिर पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर ढेर

Ankit Baliyan Encounter: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराया। होटल की CCTV फुटेज से दोनों की पहचान हुई थी। अब पुलिस साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटी है।
2 min read
Google source verification

शामली

image

Dimple Yadav

Aug 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Ankit Baliyan Murder Case Ankit Baliyan Killer

CCTV से खुला राज (photo- x @ag_Journalist)

Ankit Baliyan Case: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक अहम कड़ी हाथ लगी, जिसने मामले की पूरी दिशा बदल दी। 26 अगस्त को आर्यपुरी मोहल्ले में हुई हत्या के बाद पुलिस लगातार हमलावरों की पहचान और उनके मूवमेंट को ट्रैक कर रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात से पहले संदिग्ध शूटर शामली के एक होटल में ठहरे थे। होटल की CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बनी और इसी के आधार पर मोहित व सुमित की पहचान हुई।

दोनों की पहचान होने के बाद शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने उनकी तलाश तेज कर दी। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान दोनों को घेरने के लिए ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस को देखते ही फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर

पुलिस के मुताबिक, शूटरों को घेरने के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हत्या वाले दिन दो संदिग्ध हमलावर करनाल के गोपीकुआं इलाके से निकले थे। रास्ते में दो अन्य युवक उनके साथ जुड़े। इसके बाद चारों ने दो बाइकों से शामली पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब इस पूरे रूट और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

11 टीमों ने मिलकर जोड़ी कड़ियां

अंकित हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने के लिए शामली के साथ मेरठ और नोएडा पुलिस की टीमें भी जांच में शामिल थीं। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक, ऑपरेशन के लिए 11 पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाई गई थीं। दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पुलिस से मिले सहयोग से संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक करने में मदद मिली। यानी इस केस में पुलिस ने सिर्फ घटनास्थल के आसपास की CCTV फुटेज पर निर्भर रहने के बजाय आरोपियों के आने-जाने, ठहरने और वारदात के बाद भागने के रास्ते को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई।

अब सिर्फ शूटर नहीं, पूरी साजिश की जांच

दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस ने जांच खत्म नहीं की है। डीजीपी ने साफ किया है कि कार्रवाई केवल गोली चलाने वालों तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची, आरोपियों को किसने मदद पहुंचाई और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं। डीजीपी ने कहा कि जेल में बैठे अपराधियों से लेकर विदेश में मौजूद संभावित साजिशकर्ताओं तक, जिनकी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दूसरे राज्यों के गैंग को भी चेतावनी दी कि यूपी में अपराध कर बच निकलना आसान नहीं होगा।

अंकित की हत्या के पांच दिन बाद हुआ एनकाउंटर

बता दें कि 26 अगस्त की शाम शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद चार हमलावरों के शामिल होने की बात सामने आई थी। अब पुलिस ने दो संदिग्ध शूटरों मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया है। मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और कथित साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग