31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटरों का एनकाउंटर, बहन बोली- मास्टरमाइंड पकड़ा जाए, तभी मिलेगा सुकून

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर व अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य शूटरों को मार गिराया। इसके बाद परिवार ने संतोष जताते हुए मास्टरमाइंड और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
2 min read
Google source verification
Ankit Baliyan Murder Case

Ankit Baliyan Murder Case (Photo-ANI/Patrika)

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो मुख्य शूटरों को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जिम के पास हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही जिलेभर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी की गई थी।

'मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी तक चैन नहीं'

एनकाउंटर की खबर के बाद मृतक गायक अंकित बालियान के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अंकित की मां अमरीश बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहा कि दो शूटरों का एनकाउंटर तो हुआ है, लेकिन असली सुकून तब मिलेगा जब इस पूरी साजिश के पीछे छिपे मास्टरमाइंड और बाकी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वही इस पूरे खेल की डोर संभाल रहा था।

वहीं अंकित की बहन रीना ने कहा कि दो शूटरों के एनकाउंटर से परिवार संतुष्ट है, लेकिन जब तक उसके भाई के सभी हत्यारों को पूरी तरह पकड़ा नहीं जाता और उन्हें न्याय के कटघरे तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक उन्हें सच्चा संतोष नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिवार तब तक चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और अंकित ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था। ऐसे में उन्होंने सरकार से परिवार के किसी सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

रीना ने कहा कि अंकित की याद में उसके नाम से कोई स्टेडियम बनाया जाए और वहां उसकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। उन्होंने सरकार से हाथ जोड़कर यह मांग पूरी करने की अपील की।

तड़के 3:30 बजे हुई मुठभेड़, गाड़ी छोड़ की फायरिंग

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, रात भर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तड़के करीब 3:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में बागपत नंबर की एक गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जब संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस वाहन और जवानों पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी और शहर की ओर भागने लगे। आगे जाकर जब घेराबंदी बढ़ाई गई, तो अपराधियों ने पोजीशन लेकर दोबारा ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

सोनीपत के रहने वाले थे मोस्ट वांटेड अपराधी

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों अपराधियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 बोर की पिस्तौल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अस्पताल ले जाते समय पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि उन्हें हरियाणा के कुख्यात अपराधी राहुल ने पैसे और हथियार मुहैया कराकर हत्या के लिए भेजा था। 26 अगस्त को चार शूटरों ने अलग-अलग रास्तों से पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग