बागपत

Lok Sabha Result: बागपत में रालोद को झटका, पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और पोते को मिली मात

बागपत में रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी को मिली हार भाजपा के डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने हासिल की जीत रालाेद मुखिया अजित सिंह को मिली शिकस्‍त
less than 1 minute read
May 23, 2019
ajit and jayant
Lok Sabha Result: बागपत में रालोद को झटका, पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और पोते को मिली मात

बागपत। लोकसभा चुनाव 2019 में बागपत में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां से केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी को मात दी है। जयंत चौधरी गठबंधन के उम्‍मीदवार थे। वहीं, मुजफ्फरनगर से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की शिकस्‍त के साथ ही पिता-पुत्र दोनों की हार हो गई।

प्रथम चरण में हुआ था मतदान

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह इस चुनाव में मुजफ्फरनगर से जबक‍ि पोते जयंत चौधरी बागपत से चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने दोनों ही जगहों से अपने उम्‍मीदवार नहीं उतारे थे। मुजफ्फरनगर से भाजपा के उम्‍मीदवार डॉ. संजीव बालियान ने जीत दर्ज की है। वहीं, बागपत से केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने विजय हासिल की है। इसके साथ ही राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अपनी परंपरागत सीट भी खो दी है। आपको बता दें क‍ि बागपत और मुजफ्फरनगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Published on:
23 May 2019 07:39 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत