बागपत

Breaking: हॉटस्पॉट घोषित हो चुके बड़ौत में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट के इरादे से चावल व्यापारी को मारी गोली

Highlights Baraut में तीन बदमाशों ने दिया वारदात का अंजाम व्यापारी की हालत गंभीर, CHC में कराया भर्ती बाइक गिरने से गिरा बदमाश तो बाकी साथी भागे  
less than 1 minute read
May 27, 2020
vlcsnap-2020-05-27-14h14m01s786.png

बागपत। लॉकडाउन (Lockdown) में अब बदमाशों के हौसले भी बुलंद होने लगे हैं। बुधवार (Wednesday) को तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से चावल व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पुलिस (Police) ने सीएचसी (CHC) में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज की बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

रुपये से भरा बैग गिरा

बागपत (Baghpat) में बदमाशों के हौसले इतने अधिक बुलंद हो चले हैं कि वे दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। कुछ ऐसा ही बागपत के बड़ौत में हुआ। बड़ौत को डीएम (DM) ने हॉक्टस्पॉट (Hotspot) घोषित कर रखा है। बुधवार दोपहर वहां पर चावल व्यापारी अजय जैन को तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनसे लाखों रुपये लूटने का प्रयास किया। गोली लगने से चावल व्यापारी घायल हो गया। दो लाख रुपये से भरा बैग बदमाश लेकर जैसे ही भागने का प्रयास कर रहे थे तभी बाइक का संतुलन बिगड़ने से रुपये से भरा बैग लिए हुए एक बदमाश नीचे गिर गया। बाकी दो बदमाश उसे छोड़कर वहां से भाग निकले।

पुलिस के हाथ से निकले बदमाश

घायल चावल व्यापारी ने साहस जुटाते हुए किसी तरह जमीन पर गिरे बैग को उठाया और इसकी सूचना पुलिस व अन्य व्यपारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। घायल चावल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उनका दावा है कि ज्ल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, घटना से गुस्साए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Published on:
27 May 2020 02:19 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी