
Bagpat Murder News: बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत हलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। ईंट-भट्ठा मालिक संजीव (45) की उनके सगे चाचा उदयराज और उसके दोनों बेटों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। हमले में भट्ठे की ईंटों से पीड़ित के सीने पर ताबड़तोड़ वार किए गए। मृतक के भाई मौजूदा ग्राम प्रधान हैं, जबकि एक आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही है। हत्या की जड़ में 2 लाख रुपये का पुराना विवाद बताया जा रहा है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे घटी। हलालपुर गांव निवासी संजीव अपने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अंजली और 18 वर्षीय बेटा ध्रुव हैं। संजीव के बड़े भाई सुधीर गांव के ग्राम प्रधान हैं। उसी समय उनके चाचा उदयराज अपने खेत से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे के पास पहुंचे। उनके साथ दोनों बेटे सनी और आर्यन भी थे।