बागपत

कोरोना को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट, कैदियों के परिजनों से नहीं होगी मुलाकात

Highlights . जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने एसपी और एडिशनल एसपी के साथ जिला जेल का किया निरीक्षण. जेल के अंदर अस्पताल, बैरक, पाठशाला आदि का किया निरीक्षण
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 3:59 PM IST
jail.jpg

बागपत। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने एसपी और एडिशनल एसपी के साथ पुलिस टीम लेकर सोमवार को बागपत जिला जेल का निरीक्षण किया है। सोमवार को जेल को सैनिटाइज की गई। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर से कैदियों के हाथों को भी धुलवाया गया। जेल के अंदर अस्पताल, बैरक, पाठशाला सभी का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि जेल को सैनिटाइज किया जाए। साथ ही फॉकिंग भी कराई जाएगी। ताकि कोई गंदगी न रहे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जेल में साफ-सफाई मिली है। इसके साथ ही पानी की व्यवस्था भी निरीक्षण के दौरान ठीक पाई गई हैं। जेल में ऐसे 20 बंदियों को अलग रखा गया है। जिन कैदियों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है, उनके टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। जो नए बंदी जेल पहुंच रहे हैं उनको पहले अलग रखा जा रहा है। उनकी पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है।

जेल के अंदर पुस्तकालय के बराबर में वार्ड बनाया गया है। करीब 1 मीटर की दूरी पर बिस्तर लगाए गए हैं। बंदियों के साथ काउंसलिंग करते हुए जिलाधिकारी ने दिन में सात से आठ बार हाथ धोने के लिए भी प्रेरित किया है। सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल जेल के अंदर किया जा रहा है। कोरोना वायरस का कोई संक्रमण न हो इसके लिए सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। डीएम का कहना है कि एहितयात के तौर पर जेल में कैदियोंं से परिजन नहीं मिल सकेंगे।

Published on: