बागपत

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं शूटर दादी प्रकाशी तोमर, राहुल गांधी से की मुलाकात

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को बागपत पहुंची है। जिले के कई गांवों से राहुल निकले।

less than 1 minute read
Jan 04, 2023
bharat.jpg
राहुल गांधी के साथ निशानेबाज प्रकाशी तोमर (बीच में)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बागपत पहुंचने पर शूटर दादी प्रकाशी तोमर भी इसमें शामिल हुईं। भारतीय निशानेबाज प्रकाशी ने राहुल गांधी के साथ मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। वो कुछ देर राहुल के साथ भी चलीं।

बागपत के जौहरी गांव की प्रकाशी तोमर दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्पशूटरों में से एक हैं। प्रकाशी तोमर और उनकी जेठानी चंद्रो तोमर मरहूम ने निशानेबाज में काफी नाम कमाया है। दोनों पर बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख बनी थी। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेत्री काम्या पंजाबी भी शामिल हुई हैं।

आज शामली पहुंचेगी राहुल की यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी में आई है। आज यानी बुधवार को ये यात्रा बागपत में थी। आज शाम यात्रा शामली जिले में पहुंच जाएगी।

सितंबर में शुरू हुई ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरते हुए यूपी आई है। यात्रा उत्तर प्रदेश से गुरुवार को यात्रा हरियाणा के लिए चली जाएगी।

Updated on:
04 Jan 2023 07:36 pm
Published on:
04 Jan 2023 06:57 pm