बागपत

मंडप में दुल्हन की जैसे ही पड़ी दूल्हे पर नजर तो कर दिया शादी से इनकार

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का लगाया आरोप समारोह के दौरान दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया

2 min read
Dec 30, 2019

बागपत. बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे स्थित मिलन विवाह मंडप में एक शादी समारोह में दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बवाल खड़ा हो गया। देखते ही देखते घराती -बराती पक्ष में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया।

नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे स्थित मिलन विवाह मंडप में शहर के पठानकोट निवासी मोलाबख्श की दो लड़कियों की शादी थी। दिन में एक लड़की की बरात झिंझाना से आई थी, जो शांतिपूर्ण तरीके से शादी रचाकर चले गए। शाम को दूसरी लड़की की बरात हलालपुर से आई। दूल्हे को देखकर दुल्हन और उसके परिजन हैरान रह गए। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस लड़के के साथ शादी पक्की की गई थी। वह लड़का बरात लेकर नहीं पहुंचा और लड़के पक्ष ने हेरापफेरी कर दूल्हे को बदल दिया है। इससे शादी रचाने के लिए लड़की ने इनकार कर दिया।

लड़की के इनकार करने पर समारोह में बवाल खड़ा हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। करीब आध घंटे तक मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। मामला बढ़ता देख घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों में मारपीट जारी थी। किसी तरह से पुलिस ने मारपीट को रुकवाया। पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन समेत दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग थाने में बैठे हुए थे और बदले गए लड़के से शादी रचाने को लड़की राजी नहीं हो रही थी।

Published on:
30 Dec 2019 12:22 pm
Also Read
View All