बागपत

Election Live: जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, केंद्रीय मंत्री ने उंगली दिखाकर दिया बड़ा बयान

बागपत लोकसभा सीट पर बड़ौली गांव में केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने डाला वोट मीडिया से बचते दिखे रालोद उपाध्‍यक्ष व गठबंधन के उम्‍मीदवार जयंत चौधरी वोट डालने के बाद डॉ. सत्‍यपाल सिंह रालोद मुखिया अजित सिंह पर साधा निशाना
2 min read
Apr 11, 2019
dr. satyapal singh
Election Live: जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, केंद्रीय मंत्री ने उंगली दिखाकर दिया बड़ा बयान

बागपत। उत्‍तर प्रदेश की वीआईपी सीट बागपत पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने अपना वोट डालने के बाद रालोद मुखिया अजित सिंह पर निशाना साधा। वहीं, जयंत चौधरी ने यहां वोट नहीं होने के कारण अपना मत नहीं डाला। वह मीडिया से बचते दिखे।

कहा- फिंगर भी देखिए और विक्‍टरी का साइन भी देखिए

बड़ौली गांव में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. सत्‍यपाल सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्‍होंने कहा, फिंगर भी देखिए और विक्‍टरी का साइन भी देखिए। बागपत के नौजवान व जनता अपना भविष्‍य बनाना चाहते हैं। पिछले 5 साल में उन्‍होंने यह महसूस किया है कि सांसद का काम विकास करना भी है। वोट डालने की आजादी भी कोई चीज होती है। उन्‍होंने महसूस किया है कि अपने प्रतिनिधि से कोई सवाल भी पूछ सकते हैं।

कहा- लोगों ने तय है क‍ि वे परिवारवाद नहीं बल्कि राष्‍ट्रवाद के साथ खड़े हैं

अजित सिंह पर निधाना साधते हुए उन्‍होंने कहा, मेरे आने से पहले यहां के लोग अपने सांसद से ये प्रश्‍न नहीं पूछ पाए कि हमारे बीच में क्‍यों नहीं आते। हमारे लिए कोई काम क्‍यों नहीं करते। मैंने अपने क्षेत्र में सबसे पहले आजादी दी है। यहां के लोगों ने तय है क‍ि वे परिवारवाद नहीं बल्कि राष्‍ट्रवाद के साथ खड़े हैं। वहां के नौजवान समझदार हो चुके हैं। हमारी भारी बहुमतों से जीत होगी।

संजीव बालियान के बयान पर यह कहा

मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्‍याशी संजीव बालियान के बुर्के वाले बयान पर उन्‍होंने टालमटोल जवाब दिया। उन्‍होंने कहा, जाति और मजहब से ऊपर उठकर वोट करना चाहिए। प्रशासन को देखना चाहिए कि कोई फर्जी वोट न हो। इसकी तहकीकात की जाए। गमछे पर भाजपा का चिह्न होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा, मैंने बूथ में घुसने से पहले उसे उतार दिया था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
11 Apr 2019 02:32 pm
Published on:
11 Apr 2019 02:32 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत