बागपत

कार ने 150 मीटक तक घसीटा साइकिल सवार को, मजदूर की मौत

बागपत में दाहा-बरनावा मार्ग पर साइकिल सवार को कार ने कुचला टक्‍कर मारने के बाद कार गेहूं के खेत मेें पलटी पीछे से आ रही दूसरी कार में बैठकर आरोपी हुए फरार
less than 1 minute read
Apr 30, 2019
bagpat
कार ने 150 मीटक तक घसीटा साइकिल सवार को, मजदूर की मौत

बागपत। जनपद में दाहा-बरनावा मार्ग पर गेहूं की कटाई करने जा रहे साइकिल सवार व्यक्ति को सामने से आ रही कार ने कुचल दिया। इसमें मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी खेत में पलट गई। कार सवार लोग शीशे तोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गेहूं काटने जा रहा था मजदूर

दाहा गांव निवासी सतवीर उर्फ गुप्ता (56) सोमवार को साइकिल से किसान के गेहूं काटने जा रहा था। दाहा बरनावा मार्ग पर बरनावा की तरफ से आ रही स्विप्ट डि‍जायर कार ने उसको टक्‍कर मार दी। इससे साइकिल सवार लगभग 150 मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। कार गेहूं के खेत में पलट गई। हादसे में सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबक‍ि कार सवार गाड़ी के शीशे तोड़कर निकल भागे। वे पीछे से आ रही दूसरी कार में बैठकर बुढ़ाना की तरफ निकल गए। सतवीर इंजन मैकेनिक का काम भी करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी कमलेश, बहन राजकली, बेटी अलका, निशा व शालू और बेटे अजय व अरुण का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका बेटा अजय उर्फ बबलू दिल्ली पुलिस में सिपाही है। अजय ने दोघट थाने पर कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
30 Apr 2019 10:10 am
Published on:
30 Apr 2019 10:10 am
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी