बागपत

Baghpat: दिल्ली पुलिस का सिपाही पाया गया Corona Positive

Highlights . जनपद में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया . जिले में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 30. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 सैंपल भेजे जांच के लिए  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2020, 11:41 AM IST
corona-agencies.jpg

बागपत। जनपद में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जनपद के बिनोली गांव में कोरोना कर्मवीर संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हो गई हैं। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

लॉकडाउन 4.0 में कोरोना संक्रमित की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब खतरा कोरोना कर्मवीरों पर भी मंडराने लगा है। इसकी बानगी दिल्ली पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देखने को मिल रही है। दिल्ली पुलिस के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद एसपी बागपत ने दिल्ली पुलिस के जवानों को बागपत आने जाने से रोकने के लिये भी कड़े इंतजाम किए। बॉर्डर पर सख्त चेकिंग भी की गई। जनपद से काफी संख्या में पुलिसकर्मी दिल्ली आते जाते है। जिसके कारण बागपत में भी इसका खतरा बढ़ सकता है। जनपद में दो सब्जी आढ़तियों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है।

बिनोली क्षेत्र का यह जवान दिल्ली ड्यूटी करता है। अपने घर से आता जाता है। दिल्ली पुलिस के एक जवान के कोरोना संक्रमित मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और जवान के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। जनपद में दिल्ली पुलिस के सिपाही संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की संख्या 30 हो गई है। जिनमें अभी तक 24 ठीक हो चुके हैं।

Updated on:
26 May 2020, 11:41 AM IST
Published on: