बागपत

तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, दरोगा समेत पुलिसवालों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से पलटी पुलिस की गाड़ी दरोगा समेत दो घायल
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2019, 3:28 PM IST
baghpat
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दरोगा का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

बागपत. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा गांव के निकट कुंडली की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर ने पुलिस की डायल 100 गाड़ी में जाेरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रोड पर ही डायल 100 की गाड़ी पलट गर्इ। बता दें कि इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार एसआई प्रमोद शर्मा व चालक सुधीर घायल हो गए। दोनों घायलों को में सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया गया है। वहीं कैंटर चालक घटना के बाद कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे लेकर चालक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पुलिस की डायल 100 गाड़ी गश्त पर थी। इसी बीच बड़ा गांव के पास कुंडली की तरफ से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे पलट गर्इ। इस हादसे पुलिस की गाड़ी में सवार दरोगा प्रमोद शर्मा व चालक सुधीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जैसे-तैसे गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया है। घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया और कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
10 Jan 2019, 3:28 PM IST
Published on: