बागपत

दिव्यांग को उधार दिए रुपये मांगने पड़े भारी, दबंगों ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

यहां के थाना देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर में उधार के पैसे मांगने पर चार युवकों ने दिव्यांग के साथ में जमकर मारपीट की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 4:02 PM IST
marpet
दिव्यांग को उधार दिए रुपये मांगने पड़े भारी, दबंगों ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

हापुड़. यहां के थाना देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर में उधार के पैसे मांगने पर चार युवकों ने दिव्यांग के साथ में जमकर मारपीट की। बाद में दिव्यांग को आरोपी लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामला सामने आने के बाद पुलिस अब दबंगो की तलाश में लगी हुई है। पीड़ितों की तरफ से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार दिव्यांग युवक अफसर पटना मुरादपुर का रहने वाला है। यह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए परचून को दुकान करता हैं। आरोप है कि दिव्यांग युवक अफसर के गांव के ही तीन चार लोगों पर परचून की दूकान से उधार लिए गए सामान के रूपये बकाए थे। दिव्यांग युवक ने अपने करीब 6 हजार रूपये मांगे तो दबंगो ने दिव्यांग युवक को पैसे नहीं दिए। दबंगों ने दिव्यांग युवक को पैसे नहीं दिए और दिव्यांग युवको को लाठी डंडो से जमकर पीट दिया और दबंग दिव्यांग युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी। दिव्यांग युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसको आराम के लिए घर भेज दिया। वहीं पुलिस अब पीड़ित की तहरीर के आधार पर दबंगो की तलाश में लगी हुई है।

Published on: