बागपत

पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर बागपत में लगे मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर

इस मामले में राजीव कुमार के परिजन एसपी कार्यालय भी पहुंचे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 12:58 PM IST
baghpat.jpg

बागपत. पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाने वाले कोचिंग सेंटर संचालक दंपति के परिजनों ने अपने घर में मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न के कारण नहीं दंपति ने जहर खाया है। दंपति का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक राजीव कुमार व उसकी पत्नी के जहर खाने के बाद परिजनों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर घर पर ताला जड़कर अन्य जगह किराये के मकान में रह रहे है।

पड़ोसियों ने की थी मारपीट

पुरानी तहसील मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इनके खिलाफ राजीव कुमार ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की थी तो पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद राजीव कुमार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दंपति खा चुके हैं जहर

बुधवार को राजीव कुमार व उसकी पत्नी ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया था। गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले में राजीव कुमार के पिता रामकिशन और अन्य परिजनों ने पुरानी तहसील मोहल्ले वाले घर पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया। साथ ही सभी अन्य जगह पर किराये के मकान में जाकर रहने लगे। इस मामले में राजीव कुमार के परिजन एसपी कार्यालय भी पहुंचे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

BY: KP Tripathi

Published on: