
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का घोड़े के साथ दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुबह के समय घोड़े को चारा खिलाते और घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा
इसके बाद वह घुड़सवारी भी करता है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान वह दौड़ने से शरीर स्वस्थ्य व तंदुरुस्ती फिट रहने की बात कह रहा है।
बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा काम करता है जिससे वो चर्चा में बना रहता है।
यह भी पढ़ें : Indian Railways: ट्रेन की कंफर्म टिकट कर सकेंगे ट्रांसफर, जाने नियम
इससे पहले गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत के साथ वैलेंटाइन डे के दिन केक काटा था।