बागपत

IPS transfer : यूपी में कई आईपीएस के तबादले, बिजनाैर और बागपत के SP बदले

IPS Transfer in Uttar Pradesh यूपी में कई आईपीएस अधिकारियाें के तबादले हुए हैं। बिजनाैर, बागपत, गाेरखपुर, अलीगढ़ प्रतापगढ़ और बदायूं के कप्तान बदले।

2 min read
Aug 16, 2020
ips transfer

बागपत। 16 अगस्त काे उत्तर प्रदेश में कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। शाम के समय लखनऊ से तबादला सूची जारी हुई। नई सूची में बागपत की कमान प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह काे दी गई है। इसी तरह से मिर्जापुर एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह काे बिजनाैर भेजा गया है।

तबादला सूची के अनुसार पुलिस अधीक्षक जीआरपी आगरा जोगिंदर कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार लखनऊ मुख्यालय पर तैनात गणेश पी साहा को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक बागपत अजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्धनगर कमिश्नरेट संकल्प शर्मा को पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया गया है। इसी तरह से पुलिस अधीक्षक बिजनौर संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ की कमान दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाए गए हैं।

इनके अलावा पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर डॉ धर्मवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह को पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम लखनऊ भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तर प्रदेश माणिक्य चंद्र सरोज को पुलिस अधीक्षक सतर्कता लखनऊ भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉक्टर सुनील गुप्ता को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार लखनऊ नियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति से वापस तरुण गाबा को पुलिस महा नरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है। प्रतिनियुक्ति से वापस पियूष माेर्डिया को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ दीपक रतन को प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

Updated on:
16 Aug 2020 07:44 pm
Published on:
16 Aug 2020 07:43 pm
Also Read
View All