बागपत

Video: ईद के दिन अचानक दो पक्षों में चलने लगीं गोलियां, पुलिस पर भी किया पथराव, युवक की मौत

बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में देर रात दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी किया हमला, जीप में की तोड़फोड़ गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पीएसी समेत पुलिस बल तैनात
2 min read
Jun 06, 2019
bagpat
Video: ईद के दिन अचानक दो पक्षों में चलने लगीं गोलियां, पुलिस पर भी किया पथराव, युवक की मौत

बागपत। जनपद में ईद के दिन बुधवार देर रात को दो पक्षों में कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोगों को गोली लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में घायल एक शख्‍स की मौत हो गई है। जबक‍ि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल गांव मे तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसके चलते पीएसी समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव का है।

दोनों ओर से हुई फायरिंग

वहां देर रात किसी बात को लेकर सचिन और प्रवीण के बीच विवाद हो गया। विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों की तरफ से कई लोग आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग तक हो गई। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में प्रवीण को गोली लग गई। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है।

तीन लोगों को लगी गोली

सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ कर दी गई। लोगों ने पुलिस को घेर लिया। इसके बाद अतरिक्त पुलिस बल समेत कई थानों की फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को संभाला। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है।

दो की हालत गंभीर

पुलिस ने उनको बागपत जिला अस्‍तपाल में भर्ती कराया था। इनमें से एक युवक प्रवीण को मेरठ के लिए रेफर किया गया था लेकिन रास्‍ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो हिंसा में घायल दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव मे तनावपूर्व माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
06 Jun 2019 11:37 am
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत