बागपत

Lok Sabha Election 2019: बागपत में 66 फीसदी के साथ शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

-पांच बजे तक 66 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया -सुबह 7:00 बजे से मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे -मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2019, 8:40 PM IST
moradabad
Lok Sabha Election 2019: बागपत में 66 फीसदी के साथ शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

बागपत: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी में जमकर वोट गिरे। बागपत लोकसभा में पांच बजे तक 66 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। जो पिछली बार के मुकाबले रहा। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगह सुबह ईवीएम में गड़बड़ी हुई थी, लेकिन फिर सब कुछ ठीक ठाक रहा। देर रात तक सभी ईवीएम को अब कड़ी सुरक्षा में चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सील कर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जो अब 23 मई की सुबह ही खुलेगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा सरकार में मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह और गठबंधन उम्मीदवार जयंत चौधरी में है।

सुबह से ही निकले लोग

यहां बता दें कि सुबह 7:00 बजे से मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे और वोट डाल रहे थे लेकिन जनपद में दर्जनभर स्थानों पर ईवीएम मशीनों के खराब होने की सुचना जरूर आई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत ही इन शिकायतों को दूर कराया। दिन भर के हुए मतदान में इस बार महिलाओं की भागीदारी अच्छी देखने को मिली है। बूथों पर महिलाओं की लाइन काफी लंबी दिखाई दे रही थी।

कड़ी थी सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे डीएम और एसपी द्वारा पल-पल की जानकारी जुटाई जा रही थी। खुद लोकसभा प्रत्याशियों में जयंत चौधरी द्वारा जनपद के कई स्थानों पर जाकर मतदान का जायजा लिया।

Published on: