
Mukhyamantri samuhik vivah yojana समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट लोकमंच बागपत पर उत्तर प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 59 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 41हिंदू व 18मुस्लिम जोड़े थे। जिनको अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया बागपत में सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। जिसमें 35 हजार रुपये की एफडी लड़की के खाते में और 10 हजार का श्रंगार ,ज्वेलरी ,कपड़ों,बर्तन पर खर्च किए जाते हैं। इसके अलावा छह हजार रुपये की धनराशि कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। जिसमें से दोनों पक्षों के साथ आए अतिथियों के लिए खाने भोजन की व्यवस्था होती है। इस शादी में उपहार के रूप में माननीय अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
सरकार हर किसी के बारे में सोच रही है। हर व्यक्ति के उत्थान के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी वर वधु को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी का जीवन अच्छे से व्यतीत हो और आप जीवन में आगे बढ़े। मुख्य विकास अधिकारी ने शादी समारोह में आए वर-वधू के परिजनों के प्रति भी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह,समस्त खंड विकास अधिकारी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।