बागपत

Lockdown के बीच पैदल ही अपने-अपने गांवों की तरफ जा रहे लोग, बोले- नहीं है खाने तक के पैसे

Highlights: -ईस्टर्न पेरिफेरल पर हजारों की संख्या में लोग पैदल ही अपने घरों के लिये निकले -इनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे -ये लोग हरियाणा स्थित अपने-अपने गांवों को जा रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Mar 28, 2020
screenshot_from_2020-03-28_19-52-46.jpg

बागपत। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मे लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में देश की तमाम कम्पनियां ओर फैक्ट्रियां भी पूरी तरीके से बन्द कर दी गई हैं। वहीं अचानक से फेक्ट्रियो के बन्द होने के बाद इनमें काम करने वाले मजदूरों के सामने समस्या आ खड़ी हुई है और उनके सामने भूखे प्यासे रहने के हालात बन चुके हैं।

अब यूपी के जनपदों के रहने वाले लोग वाहनों की व्यवस्था नहीं होने के चलते अब हरियाणा राज्य के सोनीपत व पानीपत से पैदल ही अपने घरों के लिए जा रहे हैं। शनिवार को यूपी के बागपत जनपद में हरियाणा राज्य के बॉर्डर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जो फेक्ट्रियो के बन्द हो जाने से भूखे प्यासे ही अपने घरों के लिए जा रहे है और उन्हें बागपत जिला प्रशासन की तरफ से और समाज सेवियों की ओर से खाने आदि की व्यवस्था की गई।

ईस्टर्न पेरिफेरल पर हजारों की संख्या में लोग पैदल ही अपने घरों के लिये निकले थे। जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। बागपत जनपद में सामाजिक लोगो ने उनके लिये खाने पीने के पानी की व्यवस्था कर अपना मानवता का धर्म निभाया। लेकिन प्रशासन उनको भेजने के लिये कोई वाहन का प्रबंद नही कर सका। बागपत सीओ ओमपाल सिंह का कहना था कि उनके लिये खाने पीने की व्यवस्था की गई है। लेकिन वाहनों को जाने के लिये परमिशन नहीं है।

Updated on:
28 Mar 2020 07:56 pm
Published on:
28 Mar 2020 07:55 pm