बागपत

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोदी-योगी से की यह अपील

Highlights . विशेष समुदाय के एक युवक ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की अपील  
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 8:33 AM IST
police.png

बागपत। विशेष समुदाय के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरोना वायरस को खत्म करने की अपील की। युवक ने वायरल वीडियो में कहा कि कोरोना की वजह से गरीबों को परेशानियों उठानी पड़ रही है। उसने हिंदुओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार, मामला रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का है। गांव के रहने वाले उस्मान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की। वायरल वीडियो में वह पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से कोरोना को लेकर अपील करता हुआ नजर आया। यहां तक की उसने हिंदूओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को खिलाफ जनपद में कार्यवाही की जा रही है। चेतावनी भी दी गई है कि कोई भी इस तरह की हरकत न करें। पुलिस टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है।

Updated on:
10 Apr 2020, 8:33 AM IST
Published on: