Highlights दिवाली की रात पुलिसलाइन में जलाये जा रहे थे पटाखे पटाखे जलाने के दौरान ही फट गया अनार इसकी चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी झुलसा, मची भगदड़
बागपत। दीपावली के पर्व पर पुलिस लाइन में आतिशबाजी करने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आने से झुलस भी गया। दरअसल दिवाली की रात पटाखे जलाते समय एक अनार फट गया। इससे भगदड़ मच गई। वही अनार के पास मौजूद हेड कांस्टेबल झुलस गया। उधर जिले के काठा गांव में एक बच्चा भी पटाखे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीपावली के पर्व पर जिले में पुलिसलाइन में पटाखे छुड़ाते समय अनार फटने से भगदड़ मच गई। वही उसकी चपेट में आने से एक हेड कांस्टेबल झुलस गये। आरआई किशोर सिंह का कहना है कि रोशनलाल अनार जला रहे थे। अनार जलाते समय वह रोशनी करने की फट गया। इससे हेड कांस्टेबल रोशनलाल का हाथ झुलस गया। जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकों घर भेज दिया गया। उधर काठा गांव में भी पटाखे जलाते समय ढाई वर्षीय प्रियाशु भी पटाखे की चपेट में आकर झुलस गया। इससे अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में उपचार कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके साथ ही बागपत के पुराना कस्बे में भी युवक निखिल पटाखे जलाते समय झुलस गया। इसके अलावा बडौत, अमीनगर सराय में भी कई युवक झुलस गये। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।