बागपत

अयोध्या फैसला आने से पहले बागपत पुलिस ने थामे ये बड़े हथियार, पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग

Highlights पुलिस ने हिंदू-मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ की बैठक सभी को दिए जा रहे शांति बनाये रखने के आदेश पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दी हथियार चलाने की ट्रेनिंग
less than 1 minute read
Nov 01, 2019
bag.jpg

बागपत। जिले की पुलिस लाइन में आजकल पुलिसकर्मी नए-नए हथियारों के साथ दिख रही है। उन हत्यारों को कैसे चलाया जाएगा और उनका प्रयोग कब करना है। इसके बारे में भी एसपी बागपत द्वारा पुलिस कर्मियों को समझाया जा रहा है।

बता दें कि अयोध्या फैसला आने से पहले बागपत पुलिस प्रशासन अपनी सभी तैयारियां मुकम्मल कर लेना चाहता है । इसके लिए हिंदू-मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग के बाद अब पुलिस किसी भी प्रकार के दंगाइयों से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी करने में जुटी है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आधुनिक हथियारों के साथ पुलिस ने फायरिंग अभ्यास किया। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी अपने अधिकारियों से दंगाइयों से निपटने के लिए जरूरी जानकारी लेते दिखाई दिये। कुछ ऐसे भी हथियार दिखे जो मौके पर चले ही नहीं। हथियार प्रशिक्षण के लिए अलग से ट्रेनर भी इस दौरान पुलिसकर्मियों को जानकारियां देते रहें, हालांकि एसपी बागपत का कहना था यह पुलिस अपना रूटीन कार्यक्रम है। वही जिस तरह अयोध्या फैसला आने वाला है और उससे पहले पुलिस प्रशासन इस तरह की तैयारियों में लगा है। उससे लगता है कि स्थिति कुछ भी हो, लेकिन पुलिस हर तरह तैयार रहना चाहती है।

Published on:
01 Nov 2019 04:36 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत