बागपत

छात्र की साइकिल चुराना पड़ा भारी, ढूंढकर लोगों ने मार-मारकर कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो

Highlights: -नगर के छोटा बाजार में काफी भीड़ भीड़ रहती है -मंगलवार को एक छात्र दुकान के सामने साइकिल खड़ी करने के बाद सामान खरीदने लगा -सामान खरीदने के बाद जब वह वापस आया तो साइकिल गायब मिली
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
img-20200121-wa0036.jpg

बागपत। नगर के छोटा बाजार से एक छात्र की स्पोर्ट साइकिल चोरी करने वाले चोर को सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर पहचान कर लोगों ने दबोच लिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर लिया। उसकी निशानदेही पर गांव बसी से चोरी की गई साइकिल भी बरामद कर ली गई है।

दरअसल, नगर के छोटा बाजार में काफी भीड़ भीड़ रहती है। यहां पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं खरीददारी करते हैं। मंगलवार को एक छात्र दुकान के सामने अपनी स्पोर्ट साइकिल खड़ी करने के बाद सामान खरीदने लगा। सामान खरीदने के बाद जब वह वापस आया तो साइकिल गायब मिली।

इसके बाद साइकिल चोर की तलाश शुरू हुई और पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में चोर खाली हाथ आता दिखाई दिया, लेकिन जब वापस जा रहा था उसके पास स्पोर्ट साइकिल थी। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कांशीराम कालोनी में रहने वाले एक युवक के रूप मे हुई।

इसके बाद कालोनी में जाकर लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसने साइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने साइकि चार हजार में बसी निवासी एक युवक को बेच दी। उसकी निशानदेही पर बसी से साइकिल बरामद कर ली गई है। चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

Updated on:
22 Jan 2020 04:22 pm
Published on:
22 Jan 2020 04:21 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत