बागपत

मां के पास आए युवक की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Highlights छुट्टी लेकर अपने घर मां के पास आया था युवक दोस्तों संग बाइक पर सवार होकर जा रहा था बाहर ट्रक की टक्कर से एक की मौत, दो की हालत गंभीर
less than 1 minute read
Oct 31, 2019
accident.jpeg

बागपत। बडौत-मेरठ मार्ग पर बुधवार दोपहर जौहडी गांव में स्टेट बैंक के सामने बाइक व ट्रक की टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बागपत के जिवाना गुलियान गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर बडौत जा रहे थे। बडौत मेरठ मार्ग पर स्टेट बैंक शाखा के सामने जैसे ही बाइक पहुंची। तभी बडौत की और से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने आनन फानन में तीनों को बिनौली सीएचसी पर भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश पुत्र विजय व संजय पुत्र लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। राकेश को चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक दिल्ली में ठेके पर सफाईकर्मी का कार्य करता था। उसके दो बच्चे भी है। यह कई दिन से गांव में अपनी मां के पास आया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Published on:
31 Oct 2019 01:09 pm
Also Read
View All
बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा

बागपत में पत्नी ने खोला राज, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, शादी के 4 महीने बाद ही दे दी जान