बागपत

उम्र को मात देने वाली शूटिंग में विख्यात शूटर दादी की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

शूटर दादी के प्रशंसकों ने की उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना सांस लेने में परेशानी के चलते कराया गया एम्स में भर्ती
2 min read
May 10, 2019
shooter dadi chandro tomar and tapsi pannu
उम्र को मात देने वाली शूटिंग में विख्यात शूटर दादी की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

बागपत. लंबे समय से बीमार चल रहीं बागपत की शूटर दादी के नाम से विख्यात चंद्रो तोमर को दिल्ली स्थित एम्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शूटर दादी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने उनकी आंतों में इंफेक्शन की बात कही है। जौहड़ी गांव के ग्रामीण व शूटर दादी चंद्रो तोमर के प्रशंसक उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बागपत के जौहड़ी गांव निवासी शूटर दादी चंद्रो तोमर की एक सप्ताह पूर्व अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वहां हालत में सुधार न होते देख परिजनों ने उन्हें अब एम्स में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि दादी चंद्रो को सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने उनकी आंतो में इंफेक्शन होना भी बताया है। फिलहाल दादी की हालत मे सुधार है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है।

यहां बता दें कि शूटिंग जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी व्योवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर के जीवन संघर्ष पर बनाई जा रही फिल्म सांड की आंख की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म के रिलीज होने की संभावना है। जोहड़ी गांव में सूट की गई इस फिल्म के जल्द ही रिलीज होने का बागपत समेत वेस्ट यूपी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही लोग दादी की तबीयत जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
10 May 2019 05:41 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत