बागपत

दुकानदार की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंधों के चलते हुई वारदात

एक बार फिर से खाकी को धता बताते हुए बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिन निकलते ही सब्जी बेचने वाले एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दे कि जिले के में हत्याओं का ग्राफ दिनों-दिन चढ़ रहा है। बदमाश सरेआम लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार रहे हैं।
2 min read
Oct 15, 2021
murder_new.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आज दिन निकलते ही एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकानदार की हत्या से जिला दहल उठा। हत्या की यह घटना छपरौली में ग्राम कुरड़ी में दिन निकलते ही हुई। बताया जाता है कि दुकानदार के एक महिला से अवैध संबंध थे। आरोपित महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है। दुकानदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम कुरड़ी निवासी 24 वर्षीय प्रदीप कश्यप पुत्र राजू कश्यप की गांव में ही सब्जी की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह 5.30 बजे सब्जी लेने के लिए कस्बा छपरौली जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहुंचने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। खून से लथपथ प्रदीप का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हुई।

सीओ आलोक सिंह व छपरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा प्रदीप के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रदीप के भाई संजीव ने छपरौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। लोगों का कहना है कि प्रदीप के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसी के चलते आरोपित महिला व उसके पति ने प्रदीप की हत्या की है।

छपरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक प्रदीप के सीने व कमर में चोट के निशान है। प्रदीप को कितनी गोली मारी गई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके पास पहुंच रहे हैं।

Published on:
15 Oct 2021 12:35 pm
Also Read
View All
‘चवन्नी’ से जाट स्वाभिमान तक, पोस्टर में अखिलेश पर कई समाजों के अपमान का आरोप, पश्चिमी यूपी में गरमाई सियासत

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी