बागपत में किराए के कमरे से धुआं और बदबू उठी तो लोगों ने पुलिस को बुलाया। दरवाजा टूटा तो अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक किराए के कमरे से युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक फैक्ट्री में काम करता था। और अकेला रह रहा था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। जिससे मामला हादसा या हत्या दोनों दोनों के बीच उलझ गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में अधजली अवस्था में मिला। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू कर दी। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा इलाके का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सिरसाली गांव के रहने वाले अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल बागपत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले करीब तीन महीनों से मुस्तकिम नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर अकेला रह रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब कमरे से धुआं और दुर्गंध आने लगी। तब आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कमरे में अनिल का शव पड़ा था। जो लगभग 95 प्रतिशत तक जला हुआ था। कमरे के अंदर आग लगने के साफ निशान मिले हैं। लेकिन आग कैसे लगी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि आग संदिग्ध परिस्थितियों में लगी। मृतक के साथ काम करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि मोबाइल चार्जर से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। वहीं, मृतक के परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि अनिल की मौत सामान्य हादसा नहीं है। इसके पीछे किसी साजिश की आशंका है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कमरे में आग लगने के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल जांच जारी है। हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा