14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात फेरे से पहले मंडप में पहुंची ‘7 साल की प्रेम कहानी’, बिन दुल्हन लौटी बारात

Baghpat Wedding Stopped by Girlfriend : बागपत की एक शादी में बवाल हो गया। यहां मंडप में फेरों से पहले दूल्हे की प्रेमिका आ पहुंची।

2 min read
Google source verification

AI Generated Symbolic Image

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब सात फेरों से ठीक पहले दूल्हे की कथित प्रेमिका मंडप में पहुंच गई। लड़की ने सबके सामने दावा किया कि दूल्हा पिछले 7 साल से उसका प्रेमी है। उसने मोबाइल में दोनों की साथ की तस्वीरें भी दिखाईं। मामला बढ़ते ही शादी का माहौल हंगामे में बदल गया और आखिरकार दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

मुजफ्फरनगर से आई थी बारात

यह मामला बागपत जिले के निवाड़ा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी युवक की बारात निवाड़ा गांव पहुंची थी। घर में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। दूल्हा सेहरा बांधकर मंडप में बैठा था और परिवार वाले बारात की तैयारियों में जुटे थे।

इसी दौरान अचानक एक युवती वहां पहुंच गई और दूल्हे के सामने हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने खुद को दूल्हे की गर्लफ्रेंड बताते हुए कहा कि दोनों के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध हैं।

मोबाइल में दिखाई तस्वीरें

युवती ने अपने दावे के समर्थन में मोबाइल फोन में दूल्हे के साथ की कई तस्वीरें दिखाईं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, शादी वाले घर में सनसनी फैल गई। दुल्हन और उसके परिवार वालों ने भी तस्वीरें देखीं, जिसके बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने वाली युवती का कहना है कि उसकी और युवक की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता बन गया।

युवती का आरोप है कि युवक उस पर शादी का दबाव बनाता था और मना करने पर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। उसने बताया कि जब वह शादी के लिए राजी हुई तो उसने अपने पिता की जगह अपने जीजा को रिश्ते की बात करने भेजा, लेकिन युवक बाद में मुकर गया।

युवती का कहना है कि युवक ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे उसकी बदनामी हुई और परिवार ने उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी।

“जिसने मुझे बदनाम किया, उसे बेनकाब कर दिया”

युवती ने कहा कि जिसने उसे बदनाम किया, आज उसने उसी को सबके सामने बेनकाब कर दिया। उसका कहना था कि युवक बिना बताए दूसरी जगह शादी कर रहा था, इसलिए वह सच्चाई सामने लाने आई।

युवती के आरोप और तस्वीरें देखने के बाद दुल्हन पक्ष ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों और घरातियों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा।

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष बागपत कोतवाली पहुंच गए। वहां बातचीत के बाद समझौता हुआ। बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई के लिए कुछ रकम दी, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।