16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत की ‘शूटर दादी’ प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नोएडा के अस्पताल में भर्ती

Prakashi Tomar: बागपत की मशहूर ‘शूटर दादी’ प्रकाशी तोमरकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाक की नस फटने से हालत गंभीर बताई जा रही है, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Aman Pandey

Mar 16, 2026

बागपत की निशानेबाज प्रकाशी तोमर गंभीर रूप से बीमार हैं। PC: IANS

बागपत जिले के जौहड़ी गांव की मशहूर बुजुर्ग निशानेबाज प्रकाशी तोमर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह घर पर काम करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पहले उन्हें बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उनके साथ उनकी बेटी सीमा तोमर व बेटा रामबीर भी मौजूद है। परिजनों ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

दादी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही शूटिंग से जुड़े खिलाड़ी और उनके प्रशंसक भी चिंतित हो गए हैं। बागपत समेत आसपास की शूटिंग रेंजों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

संघर्ष पर बन चुकी है फिल्म

प्रकाशी तोमर को देशभर में शूटर दादी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने करीब 60 वर्ष की उम्र में शूटिंग शुरू की और इसके बाद कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-विदेश में पहचान बनाई।

प्रकाशी तोमर के संघर्ष और उपलब्धियों पर बॉलीवुड फिल्म 'सांड़ की आंख' (Saand Ki Aankh) बनाई जा चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग उनके पैतृक गांव जौहड़ी में हुई थी। फिल्म में अभिनेत्री (Taapsee Pannu) और Bhumi Pednekar ने प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर का किरदार निभाया था, जबकि इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी (Tushar Hiranandani) ने किया था।

प्रकाशी तोमर ने करीब 60 साल की उम्र में पहली बार पिस्टल उठाई थी। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल तक जीते और देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

करीब 91 वर्षीय प्रकाशी तोमर पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर चुकी हैं। सितंबर 2023 में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गई थीं, लेकिन बाद में तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।