
बागपत का रहने वाला है मोनालिसा का ब्वॉयफ्रेंड फरमान, PC- Instagram
Mahakumbh Viral Girl Monalisa : प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। उनके पति का नाम फरमान खान है। वह बागपत का रहने वाला है। मोनालिसा का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। मोनालिसा का परिवार चाहता था की वह अपने ही रिश्तेदार में शादी करें। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में शादी रचा ली।
मोनालिसा का पति बागपत के बरौत गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम जफर अली और मां का नाम निशा खातून है। बागपत के ही पलरी में जनता इंटर कॉलेज से उसने 12वीं और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की। फरमान ग्रेजुएशन करने के बाद महाराष्ट्र चला गया। यहां जाकर वह थिएटर से जुड़ गया। फरमान ने एक्टिंग और ड्रामा के यहीं गुर सीखे। फरमान ने कई शार्ट फिल्मों में काम किया। उसने इसके साथ ही कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फऱमान दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद से ही दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों एक-दूसरे से सोशल मीडिया के जरिए करीब आए। फरमान ने मोनालिसा और खुद की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट की।
मोनालिसा और फऱमान ने मलयालम फिल्म नगम्मा एक साथ साइन की। दोनों इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 17 फऱवरी को शुरू हुई थी।
मोनालिसा और फरमान खान ने अपने परिवार के साथ बगावत करके केरल में सिविल मैरिज की। उसके बाद तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इस विवाह से मोनालिसा के माता-पिता बिलकुल भी खुश नहीं थे। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए मोनालिसा ने केरल पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा कि फरमान और मोनालिसा की शादी सिर्फ परिवार से बगावत ही नहीं है। ये लव-जिहाद है। सनोज मिश्रा का कहना है कि शादी करना था तो वह अपने घऱ जाकर करता…बागपत में। लेकिन, उसने तो केरल में जाकर शादी की है, जहां पूरा यह सिंडिकेट चलता है। उसको शादी करनी थी तो जाकर यूपी में अपने परिवार वालों के साथ करता, लेकिन…जानता था कि वहां योगी बाबा हैं ये सब तो चलेगा नहीं।
Published on:
14 Mar 2026 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
