12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी करने के बाद वायरल गर्ल मोनालिसा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैंने हिंदू…

Mahakumbh viral girl Monalisa: मोनालिसा ने केरल में कहा कि उन्होंने फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 12, 2026

Monalisa viral girl marriage, Mahakumbh viral girl Monalisa, Monalisa Furman Khan wedding, Monalisa Kerala temple marriage,

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक के साथ की शादी

Monalisa viral girl marriage: महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में है। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली। दोनों ने ये शादी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में की। उनकी शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी के बाद क्या बोली मोनालिसा?

नीली-भूरी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा ने शादी के बाद मीडिया को बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने किस धर्म की रीति-रिवाजों से शादी की है। मोनालिसा ने केरल में कहा कि उन्होंने फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं है। 

वायरल गर्ल ने आगे कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं।

पुलिस से की सुरक्षा की मांग

दरअसल, शादी के बाद अपने पति के साथ मोनालिसा केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंची। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की। पुलिस पूछताछ के दौरान केरल में शादी करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे। 

इस दौरान पुलिस ने मोनालिसा के कागजातों की भी जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मोनालिसा को फरमान के साथ जाने की अनुमति दी। 

इंदौर की रहने वाली हैं मोनालिसा

मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फारमान महाराष्ट्र से हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और वहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। आरोप है कि उन्होंने मोनालिसा पर परिवार के एक रिश्तेदार से जबरन शादी करने का दबाव भी बनाया।

इसी दौरान मोनालिसा केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अपनी पहली मलयालम फिल्म नागम्मा की शूटिंग कर रही थीं। बताया गया कि उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।