12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा की शादी पर भड़के निर्देशक सनोज मिश्रा, बोले- ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है..’

Monalisa Marriage : महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले इस बार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने अपने परिवार से बगावत कर बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी की है। इसपर खरगोन स्थित उनके परिवार के साथ 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा भी हैरान हैं।

3 min read
Google source verification
Monalisa Marriage

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी (Photo Source- Patr)

Monalisa Marriage : महाकुंभ से वायरल हुईं कत्थई आंखों वाली मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर देशभर में चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार चर्चा का विषय उनकी अचानक की गई शादी है। इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि, मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान अली से शादी की है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।

महाकुंभ के दौरान ही एक इंटरर्व्यू के दौरान पूछे गए शादी के सवाल पर पर्तिक्रिया देते हुए मोनालिसा ने कहा था कि, वो अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी, लेकिन अब जो खबर निकलकर आई है उसके मुताबिक वायरल गर्ल ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद ये शादी की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पुलिस प्रोटेक्शन ली और फिर केरल में सिविल मैरिज की है। फिर मोनालिसा और फरमान ने मंदिर में शादी की। मोनालिसा के इस कदम से उनके परिवार के साथ साथ उन्हें स्टार्डम की दुनिया में चमकाने वाले उनकी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी सकते में है। मोनालिसा की शादी का खबरें सामने आने के बाद सनोज ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ये बगावत नहीं, 'लव जिहाद' का मामला है।

सनोज मिश्रा ने किया पोस्ट

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए फरमान के साथ उनकी शादी को लेकर निराशा जाहिर की। मोनालिसा और फरमान की शादी को लव जिहाद का मामला तक बता दिया। मिश्रा ने पोस्ट में लिखा- 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन भी। मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन मैं डिप्रेशन में हूं क्योंकि एक गरीब जंगली इलाके में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद डर के भाग गई थी और महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी। मैंने उसको प्रशिक्षण देकर अपनी फिल्म में अभिनेत्री बनाने का ऐलान किया और देश दुनिया ने भी स्वागत किया, लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया । उसका उद्देश्य था माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना।'

मोनालिसा को फंसाया गया- सनोज मिश्रा

मिश्रा ने पोस्ट में ये भी लिखा कि, 'मैंने जेल मे रहकर भी फिल्म की कहानी लिखी, जिसपर लोग कह रहे थे। सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा, फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैंने इतनी कालिख पोती कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए। सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे। अब उन सबके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा, जिसे मैं मां गंगा का अवतार मानता था। मोनालिसा की जिंदगी काफी कठिन रही है। उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा, छोटे पापा सब दिखावा करते थे। उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी, जिसे उसके पिता ने भगा दिया और दूसरी शादी कर ली।'

सनोज बोले- बंजारों की जिंदगी अलग होती है

सनोज आगे लिखते हैं- 'क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन बहुत अलग होते हैं तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो कहती गई, उसे स्वीकार करना पड़ा। मगर जब वही मोनालिसा सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों के जैसे माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी। उसने कई बार मुझसे अपना दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई। कहती थी कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैंने हमेशा उसको समझाया। लेकिन, व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।'

बगावत नहीं, लव जिहाद है- सनोज

मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताते हुए सनोज ने लिखा- 'मोनालिसा को लग रहा होगा कि उसने जो कदम उठाया है, वो परिवार के खिलाफ बगावत है। लेकिन, उसका ये कदम बगावत नहीं लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है। इन सब में वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर बन चुका था। उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन वो दलाल बनकर मोनालिसा का सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और फिर धीरे-धीरे उसने बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है।'