
होटल में पत्नी को भतीजे के साथ देख भड़का पति। फोटो सोर्स-AI
Wife Caught Red Handed: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
जानकारी के अनुसार, बागपत कस्बा निवासी एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के व्यवहार पर काफी समय से शक था। इसी वजह से वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। गुरुवार को जब उसे पत्नी के चुपके से कहीं जाने की भनक लगी, तो वह उसका पीछा करने लगा।
पत्नी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में पहुंची, जहां पहले से ही युवक का भतीजा मौजूद था। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पति भी होटल पहुंच गया और कमरे में जाकर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
पत्नी और भतीजे को एक साथ देख पति आपा खो बैठा और उसने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है पति, पत्नी को होटल के बाहर तक पीटता हुआ लाया। इस दौरान मौका पाकर भतीजा वहां से फरार हो गया। होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना के दौरान एक महिला वीडियो बनाने लगी, जिस पर पति ने आपत्ति जताई। गुस्से में उसने महिला का मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे के बीच पति-पत्नी के बीच तीखी बहस भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले आई। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
यह पूरी घटना बागपत शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। होटल में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की खबर तेजी से फैल रही है।
Published on:
04 Apr 2026 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
