बागपत

कानून बनने के बाद भी नहीं रुक रहे तीन तलाक के मामले, पीड़िता दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर

खबर की मुख्य बातें- -मामला सिंघावली थाना क्षेत्र के कस्बे का है -साइना की शादी गाजियाबाद के अशोक विहार में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई -पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 6:01 PM IST
demo1_1.jpg

बागपत। जनपद में तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंघावली थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली तीन तलाक पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए पति पर तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

मामला सिंघावली थाना क्षेत्र के कस्बे का है। जहां की निवासी साइना की शादी गाजियाबाद के अशोक विहार में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके परिजनों से कार और नगदी की मांग की जा रही थी। ऐसा न करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोप है कि कई दिन डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने के बाद जब वह वापस ससुराल पहुंची तो उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से भगा दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना सिंघावली अहीर पर की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते पीड़िता अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Updated on:
29 Aug 2019, 6:01 PM IST
Published on: