बागपत

लॉकडाउन के बाद से दुकान न चलने से परेशान किराना व्यापारी ने सीने से तमंचा सटाकर मारी गोली

कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन से हुए आर्थिक नुकसान लोग आज तक भी नहीं उभर पाए हैं। जिसके चलते आत्महत्याओं का दौर अब भी जारी है। तनाव में आकर व्यापारी आत्म हत्या कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में आया है। जहां युवा व्यापारी ने दुकान न चलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 2:29 PM IST
committed_suicide.jpg

बागपत. कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन से परेशान चल रहे युवा किराना व्यापारी ने दुकान के भीतर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना बड़ौत के बिनौली रोड स्थित सूर्य नगर की है। दिन में गोली की आवाज सुनकर लोग दुकान की ओर दौड़ पड़े। दुकान के अंदर व्यापारी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद लोगों ने व्यापारी के परिजनों और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर संदीप का शव पड़ा देखकर कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी बड़ौत रवि रतन सिंह ने बताया कि मूल रूप से छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव का रहने वाला 35 वर्षीय संदीप पुत्र रूपचंद बड़ौत के सूर्यनगर में रहता था। उसके मामा यशपाल आदि ने ही उसे बड़ौत में दुकान दिलवाकर किराना का काम शुरू कराया था। दुकान और मकान कुछ दूरी पर हैं। संदीप कई माह से कोरोना काल में लॉकडाउन और उसके बाद से दुकान न चलने से परेशान था जिसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था।

संदीप के पिता रूपचंद दिल्ली में मजदूरी करते है। संदीप सुबह लगभग आठ बजे दुकान आया तो तमंचे से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप के शव के पास से ही 12 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके दो छोटी बेटियां भी हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना के बाद संदीप के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

Published on: