बागपत

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाले पर कार्रवाई न होने पर भड़के केंद्रीय मंत्री, इंस्पेक्टर को सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

—सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने इंस्पेक्टर को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। —पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर सांसद व केंद्रीय मंत्री भड़क
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2019, 4:16 PM IST
satpal
प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाले पर कार्रवाई न होने पर भड़के केंद्रीय मंत्री, इंस्पेक्टर को सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

बागपत. भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस को एक्शन न लेना भारी पड़ गया। सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने इंस्पेक्टर को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही इंस्पेक्टर को फटकार भी लगाई। प्रधानमंत्री को आरोपी ने अपशब्द कहे थे। आरोप है कि उसके बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मारपीट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपत्तिजनक शब्द कहने की तहरीर बालैनी पुलिस को दी थी। कार्यकर्ता का कहना है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता के साथी के साथ में एक अन्य युवक ने मारपीट कर दी। जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि मामले की शिकायत बालैनी थाने में दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक ने प्रधानमंत्री को भी अपशब्द कहे थे। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह से की थी।

पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर सांसद व केंद्रीय मंत्री भड़क गए। उन्होंने इंस्पेक्टर बालैनी को सख्त लहजे में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Updated on:
20 Feb 2019, 4:16 PM IST
Published on: