बागपत

अज्ञात लाशों का डंपिंग ग्राउंड बना जिला, खेत में मिला युवती का शव

जिले में लावारिस लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह में 5 लावारिस लाशें मिल चुकी हैं। जिनकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। देर शाम भी एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं बताया जा रहा है कि कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर युवती की लाश यहां पर फेंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Nov 10, 2021
bagpat_shav.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश का बागपत जिला अज्ञात लाशों का डंपिंग ग्रांउड बना हुआ है। देर शाम भी खेत से युवती का शव मिलन से सनसनी फैल गई। खेत से वापस लौट रहे किसानों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। थाना चांदीनगर के मुबारिकपुर गांव के खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन मृत युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने युवती का शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि युवती को शायद किसी अन्य मारकर यहां पर लाकर उसकी लाश को फेंक दिया गया हो।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम खेतों से काम कर वापस लौट रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी कि खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के जंगल में किसान विजय के ईख के खेत में एक युवती का शव पड़ा है। युवती ने पीला सूट, पीला दुप्पटा और ओरेंज सलवार पहनी है। युवती की गर्दन पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर रटौल पुलिस चौकी इंचार्ज विकास चौहान मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस ने युवती के शव का अज्ञात में पचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ युवराज सिह और प्रभारी कोतवाल मगनवीर सिह गिल भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जानकारी ली।

सीओ खेकडा युवराज सिह ने बताया देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा है कि जैसे युवती की बाहर कहीं हत्या करके शव को यहां लाकर डाला गया हो। खेत के समीप की गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा।

Updated on:
10 Nov 2021 12:45 pm
Published on:
10 Nov 2021 12:44 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा खाकी का अलग अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस। Video

Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत