बागपत

चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या के बाद कृष्णा नदी में फेंका शव

खबर के मुख्य बिंदु- बागपत जिले बरनावा वन्य क्षेत्र स्थित कृष्णा नदी में मिला एक अज्ञात युवक का शव पुलिस अधिकारी बोले- हत्या के बाद यहां फेंका गया युवक का शव मृतक के एक हाथ पर आशमा और रवि तो दूसरे हाथ पर गौरव और आशा नाम गुदा हुआ है
2 min read
Jul 17, 2019
baghpat police
चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या के बाद कृष्णा नदी में फेंका शव

बागपत. बरनावा वन्य क्षेत्र से गुजर रही कृष्णा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है और शव को बरनावा स्थित नदी में लाकर फेंका गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। फिलहाल युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरनावा निवासी किसान इमरान बुधवार की शाम अपने खेत पर गया था। वापस घर आते समय वह कृष्णा नदी पार करने लगा तो उसने किनारे पर एक शव पानी में देखा। शव को देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत नदी में शव पड़े होने की सूचना बरनावा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। यह खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी देर तक मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागपत भेज दिया है।

एक हाथ पर आशमा-रवि तो दूसरे हाथ पर गौरव-आशा नाम गुदा है

बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान हैं। मृतक युवक के पेट की आंत भी बाहर निकली हुई है। युवक लाेअर व टीशर्ट पहने था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रात में हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। मृतक के एक हाथ पर त्रिशूल बना हुआ है, जिसके नीचे आशमा और रवि नाम गुदा हुआ है तथा दूसरे हाथ पर गौरव और आशा नाम गुदा हुआ है। इस पूरे मामले में बरनावा इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह का कहना है कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
17 Jul 2019 06:45 pm
Also Read
View All
Inside Story: ‘महंत को पिता की तरह मानती थी’, हत्याओं के बीच सामने आई अफेयर की थ्योरी का क्या है सच? बागपत मर्डर केस अपडेट

बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा