बगरू

Indian Army – भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट गठन की उठी मांग

अहिर समाज के लोगों ने श्रीकृष्ण यादव महासभा भवन भूमिका प्लाजा पावटा में महापंचायत का हुआ आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 12:03 PM IST
Indian Army
Indian Army - भारतीय सेना

प्रागपुरा। भारतीय सेना में अहिर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर अहिर समाज के लोगों ने श्रीकृष्ण यादव महासभा भवन भूमिका प्लाजा पावटा में महापंचायत का आयोजन किया। गांवों व शहर के यादव समाज से संबंधित कई प्रभावशाली लोग शामिल हुए।
महापंचायत की शुरुवात कोटपुतली विधायक व राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के बेटे मधुर यादव व यादव महासभा अध्यक्ष पावटा रामनिवास यादव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।

अहिर समाज की अनदेखी
महापंचायत के दौरान अहीर रेजिमेंट राष्ट्रीय संयोजक कर्नल घीसाराम यादव ने कहा कि महापंचायत ने पूर्व व वर्तमान सरकार के द्वारा अहिर समाज की अनदेखी की है। अब वो अपने हक को पाने के लिए प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गौर ना किए जाने पर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रचार की चेतावनी दी।

अहिर रेजिमेंट गठन कराने की मुहिम
महापंचायत के दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि लगभग एक दशक से भारतीय सेना में सिख रेजिमेंट, राजपुताना जाट राइफल की तर्ज पर अहिर रेजिमेंट का गठन कराने की मुहिम में जुटे हैं। देश की सेना में काफी हिस्सा अहिर जवानों का है। उन्होंने देश में आपदा के समय अपने जौहर व कौशल का लोहा मनवाया है। जिसमें काफी जवान वीरगति को भी प्राप्त हुए है।

मांग पत्र सौंप चुके
उन दिवंगत आत्माओं की उनकी शहादत के सम्मान को लेकर व अहीर रेजिमेंट का गठन करवाना चाहते है। जिसको लेकर पूर्व सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर, को मांग पत्र सौंप चुके है। इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह देश लेवल पर सरकार विरोधी प्रचार व आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सत्ताईसा क्षेत्र के यादव समाज के लोग, युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on: